Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारत को विकसित देश बनाने का सपना अवश्य होगा पूर्ण

    भारत को विकसित देश बनाने का सपना अवश्य होगा पूर्ण 

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। सहजनवा ब्लॉक के मुन्डा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम प्रधानमंत्री वर्चुअल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान 6 माह की बच्चों को अन्यप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की पक्ति में खड़ा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर एक साथ सकारात्मक प्रयास करना होगा। सरकार की योजनाओं से समाज का अंतिम व्यक्ति जब तक वंचित रहेगा तब तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने के सपने को हम साकार नहीं कर सकते। केंद्र में मोदी एवं यूपी में योगी के द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है। वह समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही संचालित की जा रही है। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के रास्ते पर चलते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद एवं अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है ।


     कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री डा आर डी सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला, क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा महामंत्री मनोज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, रोहित शुक्ला,अवधेश शुक्ला, प्रधान उमाशंकर ,सूर्य नाथ विश्वकर्मा,वीडियो रमेश शुक्ला, राम मणि उपाध्यक्ष,पवन शुक्ला समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728