Header Ads

ad728
  • Breaking News

    इंसानियत की मिशाल है मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की टीम

    इंसानियत की मिशाल है मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की टीम

    गोरखपुर बॉसगांव संदेश। नव वर्ष के प्रथम दिवस पर सभी लोग अपने परिवार,अपने दोस्त एवम् शुभ चिंतकों के साथ नए वर्ष के स्वागत हेतु पार्टी मनाने में व्यस्त हैं ,पर उनका क्या ? जो लोग अक्षम, बीमार ,बेसहारा व लावारिश रूप में रोड या अस्पताल में हैं ।क्या उनका नव वर्ष नही है? उनका भी तो नव वर्ष है।पर उनके पास न पैसे हैं और न ही कोई अपना है।


     ये अपनो के द्वारा ठुकराए गए वो लोग हैं साहब जो अक्षम,बेसहारा हैं और लावारिश रूप में प्रभू के भरोसे लोगो के दिए वस्त्र ओढ़-पहन  और लोगो के दिए भोजन को ग्रहण कर जीवन जीने को मजबूर हैं। आज ऐसे लोग जिन्हे अपनो ने ठुकरा दिया है उन्हे नव वर्ष के प्रथम दिवस पर मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की टीम उन्हे अपनाकर अपनेपन का एहसास कराकर नव वर्ष मनाया।इंसानियत का फर्ज निभाते हुए सस्थान की संस्थापक पुष्पलता सिंह अम्मा अपने टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंची ।सर्वप्रथम टीम ने अस्पताल  में भर्ती समस्त मरीजों को मिठाई और गुब्बारे देकर नव वर्ष की बधाई दी गई।जिससे थोड़ी देर के लिए ही सही मरीज अपना दर्द भूल कर मुस्कुरा दिए।बधाई के बाद समस्त मरीजों को मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर के द्वारा पूड़ी ,सब्जी,चावल व खीर परोसा गया। नव वर्ष तो उनका भी था जिनकी ड्यूटी सेवा हेतु लगी हुई थी। तो उन्हे कैसे छोड़ा जा सकता था ,मरीजों को बधाई एएवम मिष्ठान के बाद डा,समस्त वार्ड बॉय,नर्स एवम समस्त कर्मचारियों को भी मुंह मीठा कराकर बधाई दिया गया। पुष्पलता सिंह अम्मा द्वारा अक्सर लावारिश मरीजों के लिए कुछ न कुछ करते देखा जा सकता है।अभी 2 दिन पहले ही उन्होंने संस्थान की तरफ से मरीजों को कपड़ा वितरण किया गया था। पुष्पलता सिंह अम्मा ने कहा कि आगे भी ये क्रम चलता रहेगा। मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की टीम   अक्षम, बेसहारा,बीमार एवम लावारिश मरीजों के सेवार्थ लगकर  इंसानियत का  फर्ज निभाने का कार्य करती रहती है। वितरण में सलग्न ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया की इस तरह सेवा कर हमे आत्म संतुष्टि मिलती है।शिक्षिका सुकन्या सिंह ने कहा कि जब भी अवसर मिलेगा सेवा में लगे रहेंगे अपने लिए तो सभी जीते हैं। रसिका चतुर्वेदी ने कहा कि इनका भी नव वर्ष है इन्हे भी खुश रहने और अच्छा खाने पीने का हक है।हमने बस यही किया।शिक्षिका सरिता यादव एवम् मोहम्मद नजर ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया मिष्ठान वितरण कर सबका मुंह मीठा कराया मांडवी मल्ल व  शकुंतला मल्ल ने सबको गुब्बारे भेट कर मुबारक बाद दिया। इस अवसर संजय सिंह,प्रमोद द्विवेदी,सीमा यादव,कृष्ण चंद्र, श्रुति,अनिल एवम् जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728