Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाकियू ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन



    भाकियू जिलाध्यक्ष केशरी ओझा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा

    चौरी चौरा/गोरखपुर। 
    उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान किसानों से किये गए वादों के पूरा न होने पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष केशरी ओझा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। 


             भाकियू जिलाध्यक्ष केशरी ओझा ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये गए वादों को दो साल बाद भी पूरा नहीं किया। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। हमारी मांग है कि गन्ना मूल्य में वृद्धि, गन्ना मूल्य भुगतान, मुफ्त बिजली, आवारा पशुओं की समस्या, बन्द सरैया चीनी मिल मजदूरों का बकाया भुगतान, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, किसान गोल्ड ऋण, किसानों की सीलिंग भूमि का अधिग्रहण न करने, फसलों का उचित मूल्य सहित अनेक मांगों को पूरा किया जाए। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, जिला महासचिव राकेश तिवारी, संतोषी निषाद, सुधीराम मौर्या, मोतीलाल शर्मा, अशोक निषाद, अर्जुन साहनी, मुन्नालाल गुप्ता, रामनवल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728