भीषण ठंड से बचाव के लिए असहायों मे समर्पण टीम ने किया कम्बल वितरण
गरीबों एवं असहायों मे कम्बल वितरित करते समर्पण टीम के संजय पाण्डेय व प्रेस क्लब गोरखपुर अध्यक्ष मारकण्डेय मणि त्रिपाठी |
प्रेस क्लब अध्यक्ष मारकण्डेय मणि त्रिपाठी व संजय पाण्डेय के नेतृत्व मे हुआ कम्बल वितरण
कौडी़राम गोरखपुर। समर्पण टीम अपने नाम के अनुरूप हर मौसम मे गरीबों व असहायों के बीच कुछ न कुछ अर्पण करती रहती है। कहते हैं जिनके कोई नहीं होते उनके भगवान होते हैं। भगवान किसी न किसी रुप मे असहायों एवं गरीबों के लिए मसीहा भेज देते हैं। उसी मसीहा के रुप मे समर्पण टीम ने इस भीषण ठण्डी मे झोपड़ी एवं फुटपाथ पर रह रहे गरीबों एवं असहायों के परिवार जनों को कम्बल वितरित किया। उक्त कम्बल वितरण कार्यक्रम सर्वोदय इण्टर कालेज कौडी़राम के प्रांगण मे आसपास के गांवों के लोगों एवं विद्यालय के सामने झोपड़ी डालकर रह रहे बांसफोड़ समुदाय के बीच किया गया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड मे कई गांवों से आये गरीबों एवं बांसफोड़ समुदाय के बच्चे एवं महिलाएं कम्बल पाकर काफी राहत महसूस कर रही थीं। उक्त कार्यक्रम मे समर्पण टीम से संजय पाण्डेय, प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष मारकण्डेय मणि त्रिपाठी, ब्रजेश पाण्डेय, दिनेश त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, शुभम त्रिपाठी, गोलू पाण्डेय एवं कौड़ीराम विकास मंच अध्यक्ष अजय पाण्डेय, विनोद यादव, अभिमन्यु राय, धस्का ग्राम प्रधान मनोज यादव, अजय मिश्रा उर्फ लल्लू बाबा, विनोद मौर्या व अन्य लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...