Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी कुख्‍यात माफिया विनोद उपाध्‍याय



    गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोरखपुर के मोस्ट वांटेड बदमाश विनोद उपाध्याय को गुरुवार सुबह एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। एसटीएफ ने सुल्तानपुर में विनोद को घेर लिया। सूत्रों के मुताबिक, विनोद ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब ने एसटीएफ ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लगी। उसे अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम था।
     ‌‌ मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल था। गुलरिहा, शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी और जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग फरार चल रहा था।
             विनोद उपाध्‍याय ने अपना संगठित गिरोह बना रखा था। उसका यह गिरोह गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में हत्‍या समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुका है। इन्‍हीं अपराधों को लेकर एसटीएफ को उसकी तलाश थी। उस पर करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728