Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपाइयों ने पथरदेवा के मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

    देवरिया। पथरदेवा। बांसगांव संदेश।भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत पथरदेवा क्षेत्र के मछैला शिव मंदिर व हिरमती भवानी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिला स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कार्यक्रम के मंडल पथरदेवा प्रभारी जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,महामंत्री विवेक दत्त राय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस के साथ ही क्षेत्र के आधे दर्जन मंदिरो में भाजपा के बड़े दिग्गजों ने स्वचछता अभियान चलाया। कार्यक्रम के प्रभारी सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इससे पहले देश में उस दिन उत्सव मनाने तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था। जिसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ता हो या आम नागरिक हर व्यक्ति पूरी निष्ठा के साथ मोदी जी के इस अभियान का हिस्सा बन मंदिरो की में स्वच्छता के लिए सफाई कार्य कर रहे।इस दौरान प्रेम चंद्र कुशवाहा,डा विंध्याचल मद्धेशिया,वशिष्ठ कुशवाहा, नवनीत मद्धेशिया ,युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय के साथ ही बूथ अध्यक्ष विनोद सिंह,पुजारी विजय दास, बीडीसी सदस्य पंकज सिंह, विवेक श्रीवास्तव,नीतेश राव, मोहन चौहान, अमरजीत चौहान, जवाहिर सत्यप्रकाश राव, मोनू सिंह सहित भाजपाइयों ने मंदिर परिसर में साफ सफाई का कार्य किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728