Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भरोहिया ब्लॉक पर विधायक व ब्लॉक प्रमुख द्वारा फहराया गया झंडा

    भरोहिया ब्लॉक पर विधायक व ब्लॉक प्रमुख द्वारा फहराया गया झंडा

    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। भरोहिया ब्लॉक  26 जनवरी के दिन शुक्रवार को प्रातः 08.30 पर 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भरोहिया ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुनीता सिंह के तत्वाधान में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया जिसमे आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक फतेह बहादुर सिंह थे।


     विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा सभी उपस्थित स्वजातिय भाईयो का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में इस महान गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए तथा बताया कि मैं समाज के कल्याण के साथ साथ राष्ट्र कल्याण हेतु भी कार्य करता रहता हू।जरूरतमंद लोगों का सहयोग भी करते है। इस तरह से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी को बधाई भी दिए।



    कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने किया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है इस पर भी प्रकाश डालते हुए बताया की आज के दिन यानी 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू किया गया जिससे पूरा आजादी का दर्जा प्राप्त हुआ।ढंग से सरकार बनाने का अधिकार प्राप्त हुआ। सभी लोगो को सुभकामनाएं दिया।


     समस्त उपस्थित बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद।


     लोगो का हृदय से अभिनंदन करते हुए सबका स्वागत किया तथा कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा किए।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728