Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुलदेवी मां दुर्गा के मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    कुलदेवी मां दुर्गा के मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    बांसगांव।आशीष सिंह। अयोध्या में आज होने वाले श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है। इसको लेकर जिले, नगर और गांव गांव के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।साफ-सफाई के उपरांत मंदिरों को भव्य तरीके से  सजाया भी गया।


    बताते चलें कि बांसगांव में स्थित कुल देवी दुर्गा माता मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया और झालरों और फूलों और साथ ही पूरे बांसगांव चौराहे को केसरिया झंडो से सजाया गया। मंदिरों में स्वच्छता अभियान के साथ ही श्रद्धालुओं को अपने घरों में पांच-पांच दीपक प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में जोश बना हुआ है। महिलाओं ने शाम को मंदिर में दीपक जलाकर और स्वास्तिक बनाकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया।इस दौरान बच्चों में भी उत्साह बना रहा।बड़े हनुमान मंदिर पर दोपहर में मुकेश सिंह, सौरभ सिंह, अभिनय सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण का अयोजन भी किया जा रहा है

    नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बबलू ने कुल देवी दुर्गा मदिंर व हनुमान मंदिर में  स्वच्छता अभियान भी चलाया।
     उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने आसपास के मंदिर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। इस दौरान सभासद व जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह,विनय सिंह, देवेश सिंह, शेखर सिंह,शिव सिंह, गुड्डू सिंह, विजई सिंह सहित  अन्य लोग मौजूद रहे।

    जोर-शोर से चल रहा साफ सफाई व सजावट का कार्य :मुख्य पुजारी

    कुल देवी दुर्गा माता मंदिर के मुख्य पुजारी श्रवण पांडेय ने बताया कि मंदिर में रोजाना साफ सफाई होती है लेकिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को लेकर 22 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मंदिर की सजावट भी की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728