Header Ads

ad728
  • Breaking News

    श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के उपलक्ष्य में अखण्ड रामायण और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन

    श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के उपलक्ष्य में अखण्ड रामायण और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने दी जानकारी


    कौड़ीराम गोरखपुर।सियारीगहना में स्थित समाजसेवी स्व. रामनरेश राय द्वारा निर्मित राम जानकी और शिव मंदिर पर भव्य श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के उपलक्ष्य में 21 जनवरी 2022 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से अखण्ड रामायण का 24 घण्टे का  पाठ चलेगा।उसके बाद 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।यह जानकारी पैक्सफेड के डायरेक्टर मार्कण्डेय राय और उनके पुत्र डा .रतन राय जीवन ज्योति हॉस्पिटल कौड़ीराम,इंजीनियर गौरव राय जी. डी.इण्टर कालेज डिघवा कौड़ीराम ने दिया।
    और उन्होंने ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किए है।
    अपने पिता स्व.रामनरेश राय जी के कर्तव्यपथो पर चलते हुए उसका पालन कर रहे है।क्योंकि जब तक वह थे उनका समाज सेवा का कार्यक्रम चलता रहता था।
    *कौडीराम बाबा बालेश्वर नाथ मन्दिर पर भी विशाल जागरण और भंडारे का आयोजन*
    बाबा बालेश्वर नाथ बलुआ मंदिर पर भी 22 जनवरी 2024 को दिन सोमवार को दिन में 12 बजे से विशाल जागरण एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम के आयोजक दिनेश गोस्वामी, श्रवण प्रजापति,चुन्नू दूबे और कुंदन त्रिपाठी ने ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728