Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सांसद रवि किशन ने बांटे कंबल ,खिले गरीबों के चेहरे

    भाजपा सांसद रवि किशन ने बांटे कंबल, खिले गरीबों के चेहरे, 

     सहजनवां तहसील प्रशासन की ओर से किया गया बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम -

     कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे असहाय व निरश्रित - 

    गरीबों को ठंड से बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने की पहल

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।सहजनवां तहसील प्रशासन की ओर से ठंड से बचाने के लिए लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान स्थानीय भाजपा सांसद रविकिशन और विधायक प्रदीप शुक्ला भी पहुंचे। भाजपा सांसद ने कहा कि गरीब मजलूमों की मदद करना सबसे बड़े पुण्य का काम है और हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सर्दी के मौसम में गरीब लोगों को यथासम्भव मदद करें। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है, तभी से सरकार लगातार गरीबों की मदद कर रही है। शीतलहर और बढ़ती ठंड से बचाने के लिए तहसील प्रशासन और सांसद ने सैकड़ों गरीब निराश्रित व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए हैं। बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाने के लिए कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बता दें कि क्षेत्र में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आईडीयल पब्लिक एजुकेशनल एकैडमी बुदहट में कराया गया।


     इस दाैरान ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव तहसीलदार सहजनवां राकेश कुमार कन्नोजिया नायाब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह विकास खंड सहजनवां रमेश शुक्ला,ग्राम प्रधान हरपुर मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता,जमुना यादव,जोखू साहनी,रामगोपाल,। प्रतिनिधि मिथिलेश गुप्ता,जैनेंद्र शुक्ला,नरेंद्र शुक्ला,डॉ आरडी सिंह, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728