Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भरोहिया ब्लॉक पर ब्रह्मलीन परमपूज्य पीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ महाराज की भव्य प्रतिमा का तृतीय स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन और कंबल वितरण का भी किया गया आयोजन ग्रामीणों के खिले चेहरे

    भरोहिया ब्लॉक पर ब्रह्मलीन परमपूज्य पीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ महाराज की भव्य प्रतिमा का तृतीय स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन और कंबल वितरण का भी किया गया आयोजन ग्रामीणों के खिले चेहरे 


    पीपीगंज/भरोहिया गोरखपुर। बांसगांव संदेश।भरोहिया ब्लॉक पर ब्रह्मलीन परमपूज्य पीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ महाराज की भव्य प्रतिमा का तृतीय स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन और कंबल वितरण भी किया गया। ग्रामीण ने बताया सर्द हवाओं के साथ ठंड का बढ़ना जारी है। 


    कंबल मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।भरोहिया ब्लॉक के आसपास ग्राम सभा से आए लोगों को गोरखपुर सांसद द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान तकरीबन 1500 परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया। कतारबद्ध लोगों को कंबल प्रदान करते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता सिंह ने कहा जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर कम ही प्राप्त होता है। भगवान की असीम अनुकंपा से मुझे यह अवसर मिला है।
    गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा लोगों की सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



     सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला योगी सेवक अमित सिंह मोनू,दीपक चौधरी,बृजेश यादव ब्लॉक प्रमुख,प्रतिनिधि संजय चौधरी,विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय शंकर यादव, राकेश चौधरी,बिंद्रासन चौधरी, नायब तहसीलदार शिवकुमारश्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक अरविंद यादव, लेखपाल सुधीर मिश्रा,मोहित नायक,विद्यासागर,अनिल भारती,सुनील कुमार,छांगुर प्रसाद,प्रवीण पांडे,अमन भूषण, प्रधान भरोहिया सतीश कुमार, परमेश्वरी सिंह रमवापुर प्रधान, प्रतिनिधि ईश्वर यादव, सोनू सिंह,सुनील सिंह,कृष्ण सोनकर, थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,एस आई रामदयाल गिरी व अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728