Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर -डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह

    जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर-डां धर्मेन्द्र सिंह

     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश - सरकार गरीब तबके के लोगो के मदद के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ भी समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड देखते हुए सरकार ने गरीब तबके के लोगो को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण के साथ साथ जगह जगह अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश जिम्मेदारो को दे रखे है। प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देश का अमल की कराया जा रहा। जिससे गरीब और असहाय लोगो को ठंड से बचाया जा सके। उक्त बातें प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने विधानसभा सहजनवा के पिपरौली ब्लाक एकडंगा में गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि लोगो को संबोधित करते कही। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह कहा की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गरीब और असहाय की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। 


     कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक मिश्रा राष्ट्र प्रेमी ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव मंडल अध्यक्ष धर्मराज गोड़, सुनील निगम ,अनुराग मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728