Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भकुरहा व रानापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत चौपाल का हुआ आयोजन




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्लॉक ब्रह्मपुर के ग्राम सभा भकुरहा व रानापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत चौपाल लगाया गया। भकुरहा में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता यादव व रानापार में ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन यादव ब्लॉक प्रमुख ने केंद्र और राज्य सरकार के अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। उसके बाद ग्राम सभा भकुरहा में जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया एवं बच्चों को प्रमाण पत्र, किसान सम्मन निधि, पीएम आवास योजना के लाभार्थीओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और गोद भराई अन्नप्राशन का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री भाजपा ओम प्रकाशधर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राघवेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रह्मपुर, रामविलास यादव पूर्व प्रवक्ता स्वावलंबी इंटर कॉलेज विशुनपुरा, राकेश राय अध्यापक, मनोज पांडेय एडीओ पंचायत, राजकुमार गुप्ता भाजपा नेता, सुग्रीव तिवारी मंडल अध्यक्ष बिशनपुर मटियरा, चंदन मिश्रा मंडल अध्यक्ष ब्रह्मपुर, संदीप मिश्रा, राजेश पाठक, बृजराज पासवान, अजय कुमार, राजाराम राय भाजपा नेता, नागेंद्र सिंह प्रधान सिंह अध्यक्ष, रामकिशन यादव, राम छबीले यादव प्रधानाध्यापक नेवढी, संदीप तिवारी, विनोद यादव, अब्दुल हन्नान खान, शैलेश यादव, इंद्रजीत यादव, पप्पू यादव, वकील चंद यादव, मनोज कुमार यादव, संजय कुमार त्रिपाठी सचिव, अजय कुमार गौड़ सचिव, धीरज मनी सचिव, धीरेंद्र कुमार सचिव, आलोक सिंह, रामानंद यादव, वेदव्यास यादव, आलोक गुप्ता, दिलीप कुमार, राजेश गुप्ता, कृषि विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पशु चिकित्सक, आंगनवाड़ी, आशा और ग्राम सभा की जनता उपस्थिति रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728