Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नूतन वर्ष पर आई पी एफ देवरिया सदर आस मोहम्मद जी का निर्भया सेना द्वारा किया गया सम्मान, आर पी एफ पोस्ट पर खुशी का माहौ

    नूतन वर्ष पर आई पी एफ देवरिया सदर  आस मोहम्मद जी का  निर्भया सेना  द्वारा किया गया सम्मान, आर पी एफ पोस्ट पर खुशी का माहौल
      
     देवरिया  बांसगांव संदेश।अत्यंत ही हर्ष की बात आज महाबली जी के  पावन दिवस पर निर्भया सेना के संस्थापक एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष, ई एक्स मेंबर यन आर यू सी सी रेल  मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, सतीश मिश्र बाबा  के द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री  नसरीन फातिमा एवम् सेना के अन्य पदाधिकारियों सदस्यों के एक शिष्ट मंडल के  साथ  आई पी एफ देवरिया सदर ,आस मोहम्मद ,को उनके पोस्ट पर  आत्मीय मुलाकात कर, उन्हें बाबा जी द्वारा स्वयं माल्यार्पण कर , अंगवस्त्र तथा  स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट कर सम्मानित  किया गया तथा  सेना के तरफ से  पूरे आरपीएफ पोस्ट को नए वर्ष की शुभ कामना दिया गया। 


    बहुत ही  सुखद क्षण रहा।बहुत बहुत बधाई।सम्मान देते समय आर पी एफ के बहुत जवान उपस्थित थे जो अपने आई पी एफ को  सम्मान पाते देख कर ,काफी उत्साहित और हर्षित थे।
       महिला रेल यात्रियों के सुखद, सुरक्षित यात्रा एवम् सम्मान के प्रति उनके आदर्श कार्यों के  प्रोत्साहन स्वरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भया सेना श्री बाबा जी ने उन्हे नूतन वर्ष में  स्वागत/ सम्मानित करने का निर्णय लिया है।  आस मोहम्मद जी ,अध्यक्ष श्री बाबा जी समेत निर्भया सेना एवम् परिवार से  बहुत ही आदर सम्मान तथा सहयोगात्मक रवैया रहता है।  अपने आदर्श कार्यशैली के फलस्वरूप बाबा जी के अति प्रिय व्यक्तियों में उनका स्थान है।आस मोहम्मद भी बहुत ही  मर्यादित रूप से  निर्भया सेना को  सहयोग  देते रहने की प्रतिबद्धता जताए।
     आस मोहम्मद एक बेहद मिलनसार , न्यायप्रिय  ईमानदार, नियम कानून के पक्के आई पी एफ हैं। जिसकी चर्चा पूरे आर पी एफ महकमे में होती रहती है।  आप जैसे  आई पी एफ पर निर्भया सेना एवम् परिवार को गर्व है महोदय।  अध्यक्ष भी  उन्हे आभार प्रकट करते  हुए आश्वस्त किया कि , निर्भया सेना एवम् परिवार का जोरदार / शानदार समर्थन   जब भी जरूरत हो आप को मिलेगा ।
     आस मोहम्मद को स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु होने के साथ उज्वल भविष्य की कामना सहित सभी मंगल कामना हेतु शुभकामना।
    शिष्ट मंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फातिमा जी,आशुतोष त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सचिव,पूर्व आई पी एफ सह ज़िलाध्यक्ष/ मऊ,  मनभरन जी,रमेश यादव , ज़िलाध्यक्ष मुम्बई, शिव जी प्रसाद,  कन्हैया चौरसिया, हिना मौर्या जी,स्टेशन अधीक्षक देवरिया इमामुद्दीन अंसारी  समेत सेना के अन्य सदस्यो की सहभागिता रही। आरपीएफ पोस्ट के एस आई आर पी एफ  प्रेम सागर, ए एस आई  अक्षय कुमार सिंह  ,  हवलदार प्रमेन्द्र राय , हेड कंस्टेबल श्री उपेन्द्र  मिश्रा जी सहित दर्जनों आर पी एफ के जवानो की उपस्थिती रही।
     अध्यक्ष  श्री बाबा जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री  नसरीन फातिमा समेत टीम निर्भया सेना को साधुवाद।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728