Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उपनगर गोला में संघ कार्यकर्ताओं ने बांटे पूजित अक्षत



    गोला गोरखपुर।बासगाँव संदेश। नव वर्ष की शुरुआत होते ही अयोध्या से आए अक्षत का वितरण का शुभारम्भ कर दिया गया है।संघ भाजपा आदि से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उपनगर गोला में हर घर व प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर पूजित अक्षत को बांटे। और इस मौके पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को भव्य रुप से मनाने की अपील की गई।  नगर अभियान प्रमुख एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन व संघ जिला अभियान प्रमुख प्रदीप पाण्डेय नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर वैश्य  के नेतृत्व में उपनगर के मेन चौक सराय थाना रोड बेवरी चौराहा आदि जगहों पर प्रतिष्ठानों पर  हल घर अयोध्या से आए पूजित अक्षत मंदिर का चित्र व पत्रक सहित  लगभग 500 परिवार में वितरण किया गया।और अपील की गई कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि पर रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन सभी लोग प्रेम भाव से पूजन करे।भगवान  श्री राम नाम का जाप करते हुए दीपोत्सव कार्यक्रम मनाए।सभी लोगों द्वारा जय श्रीराम के जयकारे भी लगाये गये।इस मौके पर संतोष दूबे मार्कण्डेय उमर इमरान अंसारी हृदय नरायण पाण्डेय महेन्द्र सोनकर रविशंकर पाठक बबलू सोनकर अनुराग पाण्डेय जय राम जी राघवेन्द्र त्रिपाठी अर्जुन सोनकर सुदर्शन कसौधन अनिल डाॅ राजेश जयसवाल ऋषि साहनी जगदीश निगम सहित आदि ने अक्षत बांटे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728