Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पशुपालन वैज्ञानिक डॉ विवेक प्रताप सिंह को उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया चयनित

    पशुपालन वैज्ञानिक डॉ विवेक प्रताप सिंह को उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया चयनित

    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ विवेक प्रताप सिंह के कार्यों के दृष्टिगत 06 मार्च 2024 को प्रख्यात वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 से अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया जाएगा।


     तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन यस आर यूनिवर्सिटी, वारंगल, हैदराबाद में होलिस्टिक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजिकल अड़वान्सेस फ़ॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट (एच आई टी ए एस ए 2024) विषय पर किया जा रहा है। इस अंतरष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन यस आर यूनिवर्सिटी, वारंगल, यस के एल टी एस यच यू, हैदराबाद, इंडियन सोसाइटी आफ एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर डेवलोपमेन्ट एवं जस्ट एग्रीकल्चर एजुकेशन ग्रुप चंडीगड़ के संयुक्त तत्वाधान में 4 मार्च 2024 को कराया जा रहा है। डॉ सिंह सिंह द्वारा जनपद में छोटे एवं बड़े किसानों द्वारा की जा रही कृषि प्रणाली पर शोध पत्र बना कर अंतराष्ट्रीय सेमिनार में भेजा जिसमे लेख को प्रकाशन के लिए स्वीकृति के साथ साथ कॉन्फ्रेंस में ओरल प्रस्तुतिकरण के लिए भी निमंत्रित किया गया है। इसी दौरान मंच से डॉ सिंह को कृषि एवं पशुपालन में किये गए विभिन्न कार्यों एवं अनुभव के आधार पर प्रख्यात वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित भी किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हम सब के लिए यह हर्ष का विषय है और आश्वासन दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र इसी तरह से कृषि के क्षेत्र में नए नए तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषकों को निरंतर जागरूक करता रहेगा जिससे कृषक अपनी लागत को घटते हुए उपज में वृद्धि कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकें। डॉ सिंह के कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में 28 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न पत्रिकाओं में 35 लेख प्रकाशित, 02 किताब, कृषि प्रसार पुस्तिका, 20 से अधिक पम्पलेट, 30 से अधिक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सेमीनार, वर्कशाप में भागीदारी के साथ साथ 30 से अधिक शोध पत्रो का प्रकाशन, टीवी पर वार्ता 10, समाचार पत्रों में 200 से अधिक प्रकाशन, देश की कृषि के क्षेत्र में कार्यरत एक दर्जन से अधिक संस्थाओं से उत्कृष्ट वैज्ञानिक सम्मान,युवा वैज्ञानिक सम्मान जैसे विभिन्न पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुका है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728