Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गन्ना पर्यवेक्षको का प्रशिक्षण 28 फरवरी से




    महराजगंज। महराजगंज जनपद में कार्यरत समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 28 फरवरी दिन बुधवार से जिला गन्ना अधिकारी महराजगंज कार्यालय में उ० प्र० गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केन्द्र पिपराईच गोरखपुर द्वारा आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी महराजगंज ओम प्रकाश सिंह यादव ने दी।
         उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में घुघुली सिसवा गड़ौरा फरेन्दा गन्ना विकास परिषद में कार्यरत सभी पर्यवेक्षक व गन्ना विकास निरीक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण दो दिन का होगा। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण में गन्ना प्रजातियां, बुवाई की विधियों, संतुलित उर्वरको के प्रयोग, पेड़ी गन्ना प्रबंध, गन्ने में कीट रोग नियंत्रण व शासन की गन्ना विकास योजनाओ आदि पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण देने के लिए सेवरही गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक सहायक निदेशक, सिसवा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक व आकाशवाणी गोरखपुर कृषि प्रसारण अधिकारी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य गन्ने की उत्पादकता एवं चीनी परता में वृद्धि करना तथा कृषकों की आय बढ़ाना है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728