Header Ads

ad728
  • Breaking News

    श्रद्धा पूर्वक याद की गई पूर्व ग्राम प्रधान स्व. गुजराती देवी


    पैत्रिक आवास पर मनाई गई 6वीं पुण्यतिथि




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मपुर सुमन यादव की दिवंगत सासू मां ग्राम सभा भकुरहा की पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुजराती देवी की 6वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई और जरूरतमंद लोगों में कंबल एवं शाल वितरित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि माता जी की कमी हर कदम पर महसूस होती है। जिस तरह वह हमेशा गरीब मजरूम शोषित की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष करती थी। वही चीज हम सबको सिखाई और हम सपरिवार उसी रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम बिलास यादव पूर्व प्रवक्ता स्वालंबी इंटर कॉलेज बिशनपुरा गोरखपुर, राघवेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रह्मपुर, संगीता यादव ग्राम प्रधान भकुरहा, मानवेंद्र कुमार यादव वरिष्ठ भाजपा नेता, नागेंद्र सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मपुर, दिनेश यादव, पप्पू यादव, गोविंद यादव, विनोद यादव, पिन्टू यादव, अरविंद पासवान, धर्मेन्द्र यादव, राकेश यादव, भीमराव सहित सम्मानित नेतागण एवं जनतागण की उपस्थिति रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728