जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता करते हैं निवास डॉ ममता शर्मा
गोला गोरखपुर ।बांसगांव संदेश।
गोला क्षेत्र के बंशीचंद पीजी कॉलेज चिलवा पर चल रहे सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक चर्चा सत्र में भारतीय समाज में नारी की स्थिति वर्तमान परिपेक्ष में विषय पर समाजशास्त्र विषय के प्रवक्ता डॉ ममता शर्मा ने कहा कि भारतीय मनीषियों ने सर्वोच्च स्थान समाज में नारी को दिया है अनादि काल से विद्या की अधिष्ठात्री सरस्वती देवी धन कीअधिष्ठात्री लक्ष्मी शांति की अधिष्ठात्री दुर्गा को स्थापित किया है। मनु जी महाराज ने कहा है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं।और जहां नारी की पूजा नहीं होती है वहां संपूर्ण क्रिया ही नष्ट हो जाता है। वर्तमान समय में सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से चरितार्थ किया जा रहा है। राशन कार्ड में मुखिया के रूप में महिलाओं को ही स्वीकार किया गया है। संरक्षण का परिणाम है कि आज जल थल नभ तीनों सेना में महिलाएं देश की रक्षा करने में सक्षम एवं समर्थ हैं। इतना ही नहीं परिवार से लेकर के शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति प्रशासनिक विज्ञान सर्वत्र स्थानों पर महिलाएं सफलता प्राप्त कर रही हैं ।किंतु आज महिलाओं को भी निरंकुश होकर नहीं चलना चाहिए हमें अपने आप को संभाल कर चलना चाहिए
कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर शिव कुमार पांडेय संचालन करुणेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर राणा सत्य प्रकाश सिंह डॉ रोहित सिंह मृत्युंजय कुमार सिंह संतोष सिंह आनंद कुमार बृजेश कुमार सिंह कुमारी सविता मिश्रा कुमारी नूतन दुबे सुरभि मिश्रा राम आधार चंद्रशेखर आदि सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...