Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन



    गोला गोरखपु बांसगांवसंदेश। गोला उपनगर में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।जिसमें प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विकास परक जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन लालती देवी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लिया है।भा ज पा नेता शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश प्रतिदिन विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सम्मानित पात्रों को मिल रहा है।इस अवसर पर सभासद सच्चिदानंद राय दिनेश सिंह रामाशंकर प्रसाद संदीप सोनकर रविंद्र मौर्य सोनू प्रसाद डॉ राजेश जायसवाल शशि कन्नौजिया अशोक कुमार तिलकधारी व जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव रणजीत सिंह अरुण त्रिपाठी लल्लन प्रसाद शैलेंद्र सिंह विनोद कुमार वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728