Header Ads

ad728
  • Breaking News

    *भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राम लाल का किया दर्शन*

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम लला का किया दर्शन

     सहजनवां गोरखपुर बांसगांव सन्देश- अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन अभियान के क्रम में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम का दर्शन किया। रामलला दर्शन का भाव विहृवल कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीवन धन हो गया। उन्होंने कहा कि भव्य श्री राम मंदिर और विकसित अयोध्या मानस पटेल पर अंकित हो गई। बता दे कि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा देश भर से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अयोध्या ले जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन अभियान प्रारंभ किया है। बुधवार को सहजनवां कस्बे स्थित मुरारी इंटर मीडिएट कालेज के सामने सहजनवां व पाली मण्डल के कार्यकर्ता पांच बसों में करीब 400 भाजपा कार्यकर्ता श्रीराम का उदघोष करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओ ने हनुमान चालीसा का पाठ कर आध्यात्मिक यात्रा का आनंद उठाया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है प्रभु श्रीराम का दर्शन किया भावुकता से बोले हमारे मोदी योगी देन सदियों के संघर्ष और लंबी प्रतीक्षा के बाद मानवता के आदर्श भगवान श्रीराम पुनः अपने भव्य दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहां कि अयोध्या में रामलला के दिव्य मन्दिर में आना हमारा गौरव वापस लौटा है। भव्य दिव्य रामन्दिर का निर्माण कराकर पांच सौ वर्षो के सपनों को पूरा किए है। 


     दर्शन कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ. आर डी सिंह, प्रमुख दिलीप यादव,जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, बार एशोशिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, गोपाल गुप्ता, नरेंद्र शुक्ला, राम उजागिर शुक्ला, रविन्द्र उर्फ पप्पू तिवारी, सभासद मनोज जैसवाल, मनोज सिंह, ,शिवचरण प्रसाद,रमेंद्र नाथ मिश्र, श्याम बिहारी त्रिपाठी,राजू पांडेय,अमन श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728