Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कृषि वैज्ञानिक अवनीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ केवीके वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए किया गया चयनित

    कृषि वैज्ञानिक अवनीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ केवीके वैज्ञानिक पुरस्कार के लिए किया गया चयनित

    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर। बांसगांव संदेश। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य विज्ञान के विशेषज्ञ अवनीश कुमार सिंह के कार्यो को सराहते हुए दिनाँक 30 अप्रैल 2024 को सर्वश्रेस्ठ केवीके वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 से अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया जाएगा। 


    दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन चितवन नेपाल में इकोलॉजिकल इम्पैक्ट ओंन एग्रीकल्चर बिजनेस एवं तकनीकी (ईआईबीटी 2024) विषय पर किया जा रहा है। इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी रामपुर चितवन एवं सैम हिगनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज तथा आर एस कृषि शोध संस्थान प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में 29- 30 अप्रैल को कराया जा रहा है। अवनीश कुमार सिंह द्वारा केवीके फार्म पर धान की सीधी बुवाई के साथ रोपाई किये धान का तुलनात्मक अध्ययन किया था जिसमे प्राप्त आकड़ो के आधार पर शोध पत्र बना कर अंतराष्ट्रीय सेमिनार में भेजा जिसमे लेख को प्रकाशन के लिए स्वीकृति के साथ साथ कॉन्फ्रेंस में ओरल प्रस्तुतीकरण के लिए भी निमंत्रित किया गया है। इसी दौरान मंच से अवनीश सिंह को कृषि में किये गए विभिन्न कार्यों में अनुभव के आधार पर सर्वश्रेष्ठ केवीके वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित भी किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हम सब के लिए यह हर्ष का विषय है और आश्वासन दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र इसी तरह से कृषि के क्षेत्र में नए नए तकनीकों का प्रदर्शन कर प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषकों को निरंतर जागरूक कर रहा है जिससे कृषक अपनी लागत को घटते हुए उपज में वृद्धि कर अपनी आमदनी को बढ़ा़ सकें। सिंह द्वारा कृषि के क्षेत्र में 28 से अधिक शोध पत्र कृषि के संबंधित विभिन्न पत्रिकाओं में 32 लेख प्रकाशित किताब व किताब में चैप्टर 03 कृषि प्रसार पुस्तिका व पम्पलेट 15 प्रकाशित राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सेमीनार में 16 शोध पत्र प्रस्तुत टीवी पर वार्ता 08 समाचार पत्रों में 100 से अधिक प्रकाशन देश की कृषि के क्षेत्र में कार्यरत एक दर्जन से अधिक संस्थाओं से विभिन्न पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728