स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठनों के साथ ब्लॉक स्तरीय शक्ति संवाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभ्राट चन्द कौशिक युवा कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में 33 फीसदी रिजर्वेशन दे करके महिलाओं को बहुत बड़ा सम्मान किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने कहा की हम महिलाओं के लिए भाजपा सरकार एक वरदान बनकर के आई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवेंद्र यादव, सुग्रीव तिवारी, धर्मेंद्र यादव, भीमराव, ज्ञान प्रकाश सिंह आईएसबी, समूह सखी एवं ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...