Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गेहूं के खेत में मिला वृद्ध महिला का शव हत्या की आशंका

    गेहूं के खेत में मिला वृद्ध महिला का शव हत्या की आशंका 

     सहजनवां गोरखपुर बांसगांव सन्देश- क्षेत्र के डोमहर गांव के पास एक खेत में वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान 65 वर्षीय गुलईचा देवी पत्नी रामवृक्ष के रूप में है। मौके की स्थिति देख हत्या की संभावना जताई जा रही है। सहजनवां थाना क्षेत्र के डोमहर गांव के बाहर शनिवार को एक व्यक्ति के खेत में कुछ लोगों ने शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पहचान 65 वर्षीय गुलईचा देवी के रूप की। मृतिका के पति रामवृक्ष ने बताया कि शुक्रवार को वृद्धा उज्जिखोर गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर निकली और सुबह शव खेत में मिला है। वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान नहीं है लेकिन करीब दस फीट के क्षेत्रफल में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या करने वालों से महिला ने काफी संघर्ष भी किया है। स्वजनों का दावा है कि वृद्धा की मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। 


    एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व पुलिस जांच में जुटी है। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि खेत में शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728