Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सीज ओटी को खोल कर हो रहा सावित्री हॉस्पिटल में ईलाज

    सीज ओटी को खोल कर हो रहा सावित्री हॉस्पिटल में ईलाज

    पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश।पीपीगंज में सावित्री हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के पाया था। 


    जिसे जांच टीम द्वारा ओटी को सीज किया गया था। लेकिन सावित्री हॉस्पिटल के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से अपने ओटी को खोल कर मरीजों का आपरेशन किया जा रहा है। और मरीजों को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।वही अस्पताल के संचालक का कहना है कि मेरे ऊपर किसी भी जांच का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मेरे ऊपर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग के मुखिया बृजेश पाठक का सानिध्य प्राप्त है। इसलिए मेरा कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में इन सभी नेताओ के बकायदा फोटो भी लगाया गया है।आगे हॉस्पिटल संचालक बताता है कि गोरखपुर के एक पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री का छोटा भाई हूं।इतना ही नहीं यदि किसी ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से करने की बात करता है तो हॉस्पिटल संचालक उसके ऊपर गंभीर आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देता है। इससे जन सामान्य कोई भी व्यक्ति शिकायत की हिम्मत नही करता है।सावित्री हॉस्पिटल के संचालक को किसी भी प्रकार का कोई भी भय नहीं है। इससे स्पष्ट होता है की संचालक के ऊपर किसी बड़े जनप्रतिनिधि का सानिध्य प्राप्त है या तो फिर ये संचालक अपने दबंगई के बल पर क्षेत्र में दहशत फैला रहा

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728