Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लाभार्थी संपर्क योजना मे राजेश सिंह ने किया जनसंपर्क




     किसान मोर्चा द्वारा कौवाराम मे की गई ग्राम परिक्रमा यात्रा

    कौड़ीराम गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने कौड़ीराम मंडल के कौवाराम मे भाजपा द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी संपर्क योजना के अंतर्गत जिन जिन लोगों को भाजपा सरकार द्वारा लाभ मिला है उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा हर समाज के लोगों को लाभ दिया गया है। पार्टी की ओर से निर्धारित योजना के मुताबिक किसानों से भावनात्मक लगाव के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों को अपना बनाने के लिए किसान मोर्चा का हर कार्यकर्ता इस अभियान में जुड़ा है, साथ ही किसानों के विकास के लिए संकल्प सिद्धि के लिए सुझाव भी लिया जा रहा है। ग्राम परिक्रमा यात्रा के अन्तर्गत भाजपा सरकार किसानों के समृद्धि के लिए उनसे जुड़कर कार्यक्रम कर रही है। भाजपा नेता श्री सिंह ने गांव में लगभग 100 मीटर की पदयात्रा एवं कृषि यंत्रों का पूजन भी किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728