Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ो ने ली भाजपा की सदस्यता

    *पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता* 

     *मोदी योगी सरकार से प्रभावित होकर सहजनवा में सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश 15 फरवरी 2024 सहजनवा। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल ने विधानसभा स्तर पर एक मिलन समारोह का आयोजन सेरेमनी मैरिज हाल में किया,जहां पर सपा बसपा कांग्रेस सहित कई पार्टियों के सैकड़ों जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता प्रधानमन्त्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सभी को सभी को सदस्यता ग्रहण कराते हुए सबका पार्टी में स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहाँ पर कार्य करने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता भी में संगठन बड़े से बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त करता है सांसद विधायक बनता है जिसका उदाहरण मैं स्वयं हूँ एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम करते हुए आगे बढ़ा पार्टी ने सहजनवा का विधायक बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर काम कर रही है आज देश प्रदेश जो अभूतपूर्व विकास दिख रहा है वो भाजपा सरकार में ही सम्भव है। *इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता* पिपरौली से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, बसपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय दुबे,बसपा जिला कोऑर्डिनेटर रहे सुरेन्द्र निषाद, सहजनवा विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी सूर्यजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बसपा जोनल कोऑर्डिनेटर मनोज निषाद, वीआईपी से सहजनवा विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज निषाद, दर्जनों सभासद व ग्राम प्रधान गण, आलोक त्रिपाठी अवनीश उर्फ रोशन सिंह समेत कुल 519 लोगों ने सदस्यता भाजपा की सदस्यता ली। सभी ने सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान करने की तथा आगामी 2024 के चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।


     मिलन समारोह में मुख्य रूप से महाराजगंज प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावन मौर्य, जिला महामन्त्री डॉ आर डी सिंह, नगर पंचायतअध्यक्ष प्रभाकर दुबे, महेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, जिला मन्त्री राम उजागिर शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला व शिवचरण प्रसाद व धर्मराज गौड़ व राम प्रकाश चौरसिया, सुदर्शन साहनी, शुक्ला अनमोल, मण्डल मीडिया प्रभारी चन्दन त्रिपाठी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728