Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आदित्य राजन को मिली 2024 की नवोदित रंगकर्मी छात्रवृत्ति



    गोरखपुर
     स्वर्गीय पियूष कांत  श्रीवास्तव स्मृति नवोदित रंगकर्मी छात्रवृति 2024 का सम्मान आदित्य राजन को मिला है। दिनांक 2 मार्च 2024 को अभियान थिएटर ग्रुप द्वारा  छात्रवृति देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे प्रत्येक वर्ष रंगकर्म से  जुड़े एक छात्र या छात्रा को छात्रवृति देने का निर्णय गोरखपुर के चुनिंदा वरिष्ठ रंगकर्मियों के द्वारा पिछले वर्ष निर्धारित किया गया था ।


     इस साल आदित्य राजन को इस छात्रवृति से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही पिछले वर्ष गोरखपुर महोत्सव को सफल बनाने में शहर के युवा कलाकारों का भी सम्मान किया गया।  शिवम गुप्ता, राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, शिव प्रसाद शुक्ला, सार्थक, प्रियांशी, प्राची, हर्ष, सचिन, अदिति, निकिता, रितिका, शिवांगी, पलक और प्राची पाठक का सम्मान किया गया। इस दौरान शहर कई जाने माने चेहरे उपस्थित रहे। मृत्युन्जय राय (जी. एस. टी विभाग) , डॉ चारु शाही, अजीत प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव की उपस्तिथि रही। अभियान ग्रुप के संरक्षक डॉ हर्षवर्धन राय और दूरदर्शन रेडियो के कार्यक्रम प्रभारी डॉ ब्रजेन्द्र नारायण और अन्य सुधीजन इस दौरान मौजूद रहे और इस प्रेणादायक निर्णय का अभिवादन करके नारायण पाण्डेय को इस अभूतपूर्व फैसले के लिए ढेर सारी शुभकामनायें भी दी।
    अभियान थिएटर के रंगकर्मियों द्वारा लोक गीतों का भी कार्यक्रम  करके  वातावरण को और मनोरित बना दिया गया। डॉ चारु शाही, मृत्युन्जय राय और डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्वारा कविता का पाठ भी किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728