Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।सी सी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध आदमी, छानबीन में जुटी पुलिस

    सीसी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस                                           
    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के हटवां मंझरियां निवासी शत्रुजीत सिंह पुत्र किशुन सिंह रविवार को गगहा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर देकर एक संदिग्ध व्यक्ति पर घर के अगल बगल घूमकर  घर की रैकी करने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की है।                       पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि दो दिन पुर्व शुक्रवार को दिन में एक व्यक्ति उनके घर के अगल बगल घूमकर मोबाईल से बात करते हुए विडियो बना रहा था। इस दौरान दरवाजे पर खेल रहे बच्चों ने अपरिचित को विडियो बनाते देख उसकी तरफ गये तो वह वहां से भाग निकला। बच्चों द्वारा घटना की  सूचना के बाद कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो मामला सही मिला। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटना को लेकर स्वजन भयभीत हैं।इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728