Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के सभागार में जनपद न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के सभागार में जनपद न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश ।
    गोरखपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, गोरखपुर के सभागार में आज माननीय इलाहाबाद हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी का आगमन हुआ वहां पर जनपद न्यायाधीश गोरखपुर तेज प्रताप तिवारी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी  आदर्श श्रीवास्तव, एवं अन्य न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति महोदय नेअपने संबोधन में कहा मुझे विश्वास है, कि वर्तमान कार्यकारिणी सिविल कोर्ट, गोरखपुर में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी जिससे आम जनमानस एवं वादकारीयो का हित हो। इस मौक़े पर उन्होंने झंडा दिखाकर 9 मार्च को होने वाले लोक अदालत के जागरूकता हेतु वाहन रैली को रवाना भी किए। इस मौक़े पर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के उपाध्यक्ष श्री मृत्युंजय राज सिंह, एडवोकेट, मंत्री गिरजेमणि त्रिपाठी एडवोकेट, चंद्रकांत त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक चौहान एडवोकेट, राकेश गिरी एडवोकेट, विष्णुमोहन सिंह यादव एडवोकेट, निलेश शाही एडवोकेट, पुष्पा सिंह एडवोकेट, हरिगोविंद प्रजापति एडवोकेट, अश्वनी कुमार पांडे एडवोकेट, सुभाष शुक्ला एडवोकेट, अशोक नारायण धर दुबे आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728