Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।चोरों का बोलबाला आए दिन चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश

    महिला को धक्का दे, नकदी ले भागे चोर                                            गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के पशपुरवां में शुक्रवार की रात श्याम सुंदर प्रजापति के घर में चोरी करने घुसे चोर घर की महिला के शोर मचाने पर धक्का देकर भाग निकले। इस दौरान खूंटी पर टंगे पैंट की पाकेट में रखे पांच हजार नकदी भी लेते गये।               पशपुरवां में श्याम सुंदर का परिवार सोया था। करीब साढ़े बजे घर के पीछे बने शौचालय  के रास्ते दो चोर घर में घुस गये। घर में कमरे की तलाशी के समय हो रहे खटर पटर की आवाज सुन श्यामसुंदर के भाई अमृष की पत्नी सत्यभामा जाग गयी। और कमरे से बाहर निकली इसी दौरान चोर सत्यभामा प्रजापति को मारे पीटे और धक्का देकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर घर के सभी लोग जाग गये। पता लगाने पर मालूम चला कि चोर पैंट में रखा पांच हजार रुपये भी ले गये हैं। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। परिजन के अनुसार महिला भयभीत है अचानक वह चोर चोर चिल्लाने लग रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728