Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्राम परिक्रमा यात्रा में गोरखपुर को मिला तीसरा स्थान



     क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया जिलाध्यक्ष व महामंत्री को सम्मानित

     गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में ग्राम परिक्रमा यात्रा किया गया। इस यात्रा में पूरे प्रदेश में गोरखपुर जनपद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने पर गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री राजेश सिंह 'राजन' को क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा  गोरखपुर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चों में किसान मोर्चा सबसे अग्रणी रहा है। भाजपा के रीतियों और नीतियों के बारे में जानकारी देने का कार्य किसान मोर्चा द्वारा घर-घर जाकर किया गया। उन्होंने सम्मानित करते हुए कहा कि इसी तरह आप लोग लोकसभा चुनाव में भी पूरी दमदारी से कार्य करें जिससे अबकी बार भाजपा को 400 सीटों के पार पहुंचाना है।  सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवसागर तिवारी, प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा एवं रामकोला के विधायक विनय गौड़, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद शुक्ला, हिमांशु सिंह कौशिक सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी, गोरखपुर क्षेत्र के समस्त जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728