Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला चेन स्नेचरों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

    महिला चेन स्नेचरों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

    जलाभिषेक के दौरान महिला के गले से चुराया था चेन


    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर।  बांसगांव संदेश। गोरखपुर महाशिवरात्रि को जलाभिषेक करने आयी महिला के गले से अज्ञात महिला द्वारा चेन चुरा लिया गया किसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस नें महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
    जानकारी के अनुसार पूनम सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासनी मानबेला फर्टिलाइजर गोरखपुर जो कि बरगदही शिव मन्दिर पर महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने गई थी ।मंदिर में कतार के दौरान किसी अज्ञात महिला के द्वारा उनके गले से चेन को चुरा लिया गयाजानकारी होने पर महिला द्वारातत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गईजिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी में लिप्त अभियुक्तागणों को पुलिस नेचोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया ।
    अभियुक्ताओं की पहचान कान्ती पत्नी स्वर्गीय इसराइल निवासिनी श्यामदेउरवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज उम्र करीब 48 वर्ष व भाती  देवी पत्नी मुन्नीलाल निवासिनी पुतरहीया थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 45 वर्ष व उक्त थाना क्षेत्र की बुतका पत्नी चंदर पडहवा थाना उम्र करीब 40 वर्ष ,रीना पत्नी वाला निवासिनी गुरमिया थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष , 5.शीतल पुत्री राजन कोइरी उम्र करीब 19 वर्ष , खुशबू पुत्री स्वर्गीय पप्पू कोइरी,आशा पुत्री स्वर्गीयपप्पू कोइरी निवासिनी बनकट थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर उम्र 18 वर्ष के रूप में हुयी।
    गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ,चौकी प्रभारी भटहट विवेक कुमार मिश्रा,हे० का० सुदर्शन राय कांस्टेबल शिवजी , पियूष पटेल म० का० जागृति सिंह व दिव्या तिवारी थाना गुलरिहा शामिल रहे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728