Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गांव की लड़कियों को आत्मनिर्भर बना रही पूजा

    लक्ष्मी सेवा संस्था द्वारा बाटा गया सिलाई मशीन




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्रह्मपुर ब्लाक के सिलहटा मुंडेरा में लक्ष्मी सेवा संस्था के द्वारा सिलाई मशीन का वितरण किया गया। संस्था की प्रबंधक पूजा गौड़ ने बताया कि वह ग्राम पंचायत राजधानी, सिलहटा मुंडेरा और आस पास की लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें सिलाई मशीनें निशुल्क वितरण कर उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। रविवार को मनीषा, ज्योति, मनीषा विश्वकर्मा, मधु, आरती, आशमा, श्वेता, अंजली, तेजस्वनी, अनुराधा सहित दस को सिलाई मशीन वितरित किया गया है। बताते चलें कि पूजा जन सहयोग लेकर अनाथ व गरीब लड़कियों की शादी में भी मदद करती है। वह अब तक 70 सिलाई मशीनें निशुल्क बाट चुकी हैं।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728