Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों से महिलाओं को लेना होगा वचन:शिवेंद्र विक्रम सिंह


    रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों से महिलाओं को लेना होगा वचन:शिवेंद्र विक्रम सिंह

    सदर,गोरखपुर 

     इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व महिला दिवस पर समाज में मानवीय व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया,
    इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्रवास केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं सदैव सम्मानित रहीं हैं, उन्होंने महिलाओं से रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर रक्षा बांधते समय भाइयों से सभी महिलाओं का सम्मान करने के वचन को उपहार स्वरूप लेना चाहिए तभी समाज में महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक लग सकेगा।
    इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के उपसभापति डाक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने आज महाशिवरात्रि और महिला दिवस दोनों को एक ही दिन होने को सौभाग्यशाली क्षण बताते हुवे कहा कि भारत भूमि के कण कण में महिलाओं के सम्मान होने की भावना व्याप्त है जिससे ही मां पार्वती,मां दुर्गा सदैव से पुजित रहीं हैं,उन्होंने  सभ्य समाज रूपी गाड़ी के संचालन के लिए महिला और पुरुष दोनों को दो पहिया बताया,जिसमें से किसी एक के बिना सभ्य समाज की परिकल्पना असंभव है।
    इस अवसर पर रेडक्रॉस के गोरखपुर मंडल प्रभारी एवं जिला सचिव अजय प्रताप सिंह ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं का सम्मान कर रेडक्रॉस सोसायटी स्वयं गौर्वान्वित हुई है,और रेडक्रॉस में एक अलग महिला शाखा के गठन करने पर शीघ्र विचार-विमर्श करने की घोषणा किया।
    कार्यक्रम में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा,विवेक जयसवाल,आदित्य निगम भी उपस्थित थे।
    महिला दिवस के इस कार्यक्रम का संचालन करते हुवे रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि रेडक्रॉस की गोरखपुर इकाई ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही अनेक महत्वपूर्ण एवं मानवीय कार्य कर एक अलग स्थान बनाया है, आज महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर विश्वाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह,एम्स की डाक्टर प्रियंका यादव, मातृ आंचल सेवा संस्थान की पुष्पलता सिंह, बेसिक शिक्षा की जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह,भारत स्काउट गाइड की डीटीसी गाइड एवं बेसिक शिक्षा की गाइड कैप्टन प्रतिमा शुक्ला,रेडक्रॉस सोसायटी के विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने वाली आजीवन सदस्य संगीता राय एवं लक्ष्मी प्रजापति,सुकन्या सिंह, स्नेहा गुप्ता,सुमन यादव, रसिका चतुर्वेदी, सीमा यादव,सरिता यादव, सुषमा त्रिपाठी सहित कुल 17महिलाओं को प्रमाण पत्र, रेडक्रॉस का हाईजिन किट,टोकन आफ लव प्रदान कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही महिला IAS मृणाली अविनाश जोशी, IPS अंशिका वर्मा एवं उद्यमी उमा सिंह से मिलकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728