Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।मनबढो ने किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज

    मनबढो ने किया जानलेवा हमला, सात पर मुकदमा दर्ज                                                     गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा पुलिस शनिवार को  महुराई गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र दुर्गा सिंह की शिकायत पर सात लोगों पर जानलेवा हमला, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।                                                  पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह  पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कहला में अपनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा, राड से धावा बोलकर उनके साथ मारपीट की मारपीट वे गंभीर रूप से घायल हो गये। । बीच बचाव करने गये दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की, और उनकी मोबाईल तोड़कर जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस तहरीर और छानबीन के आधार पर अप्पू, मोतीलाल, आकाश, सुशील, विकास, सचिन, छोटेलाल पर हत्या का प्रयास, धमकी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728