Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुख्यमंत्री ने भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मुख्यमंत्री ने भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक 


    भरोहिया पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिलों के भरोहिया पितेश्वर शिव मंदिर से है जहां पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया, भरोहिया शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जल अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही।और इसी मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी जलाभिषेक किये। बता दें शिवभक्तों द्वारा सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दिनभर भजन और शिव की स्तुति में गीत बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाशिरात्रि को लेकर श्रद्घालुओं में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर देर रात सभी कांवड़ और जल लेकर आये, आज महाशिवरात्रि पर शिवभक्त सुबह पांच बजे से मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। शहर से लेकर गांव के शिवालय में हर-हर महादेव की गूंज रही। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में गंगा जल, दूध -दही, बेल पत्र, फूल, भांग धतूरा, केसर आदि चढ़ाकर अपने आराध्य देव की पूजा कर रहे हैं। नगर के प्राचीन पितेश्वर शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भरोहीया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलाभिषेक के लिए आए हैं। जिससे जनता में खुशी का माहौल बना रहता है। योगी सेवक अमित सिंह मोनू ने कहा कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोहिया स्थित पितेश्वर नाथ शिव मंदिर पर आए हैं और जलाभिषेक करते हैं। और उन्होंने कहा कि यहां की जनता 4:00 बजे भोर से ही लाइन में खड़ी है। महाशिवरात्रि में आए सभी भक्तों का मैं हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन करता हूं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728