Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बालाजी का लगा दरबार सुंदरकांड के साथ भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण

    बालाजी का लगा दरबार सुंदरकांड के साथ भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण


     पीपीगंज गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। नगर पंचायत पीपीगंज के फल मंडी में बालाजी का भव्य दरबार सजाया गया । कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत पीपीगंज के फल मंडी में किया गया था। सुबह 12 बजे से सुंदरकांड पाठ और आरती से शुरू हुआ। पाठ के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।


    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बालाजी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक मनमोहन अग्रहरि ने बताया बालाजी सेवक मंडल द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से आयोजित किया जाता है। 


    इस साल भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।सुंदरकांड रामायण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें हनुमान जी द्वारा सीता जी की खोज का वर्णन है। सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    इसमें भक्तों को भगवान को अर्पित किए गए छप्पन भोग भोजन का वितरण किया जाता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728