Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पीपीगंज में मेहंदीपुर बालाजी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में सामिल हुए श्रद्धालुगण

    पीपीगंज में मेहंदीपुर बालाजी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में  सामिल हुए  श्रद्धालुगण 


    पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। नगर पंचायत पीपीगंज में मेहंदीपुर वाले बालाजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा फल मंडी से शुरू हुई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने भगवान बालाजी के जयकारे लगाए।शोभायात्रा में भगवान बालाजी की रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। रथ को फूलों व रंगीन ध्वजों से सजाया गया था। रथ के पीछे भक्तों का हुजूम चल रहा था।


     जो भजन गा रहे थे और नृत्य कर रहे थे। बालाजी सेवा मंडल पीपीगंज के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल आकर्षणों में भगवान हनुमान भगवान शिव व भगवान गणेश की झांकियां भी शामिल थीं। इन झांकियों को भी भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ देखा।शोभायात्रा नगर पंचायत पीपीगंज के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और अंत में फल मंडी में वापस आकर समाप्त हुई। पीपीगंज पुलिस के द्वारा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728