Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब हुआ जलाभिषेक

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब हुआ जलाभिषेक 

    घघसरा गोरखपुर । बांसगांव संदेश ।
    शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर पाली क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र, फूल, भांग, धतूरा, बेर अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। शाहपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा भूलेश्वर नाथ पर बृहस्पतिवार को रात में मंदिर के पुजारी व कमेटी के सदस्य श्याम लाल गुप्ता, चक्रधारी, दीनानाथ गुप्ता, छोटू, श्याम सुंदर आदि लोगों द्वारा भजन कीर्तन कर लोगों में फल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। बाबा भूलेश्वर नाथ मंदिर पर रात्रि से कतार बद्ध होकर भोले के भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा था। मान्यता है कि बाबा भूलेश्वर नाथ को सच्चे मन से जलाभिषेक करने वाले की मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि पर अलगटपुर, ठर्रापार, भरोहिया, रंदौली, धोबहा, रामडीह तोरनी, हड़ही तख्ता सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728