Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुशीनगर में सांसद संगीता यादव ने हजारों छात्राओं से किया संवाद, बोली विकास के लिए स्वस्थ होना जरूरी




    कुशीनगर। बांसगांव संदेश। इंडियन आयल की सी एस आर टीम के आर्थिक सहयोग व नवश्रृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मंगलवार को राज्य सभा सांसद संगीता यादव ने माहवारी स्वच्छता जागरूकता का कार्यक्रम कुशीनगर के गाजीपुर गांव में स्थित विद्यालय में छात्राओं को जागरूक करके किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय उपजिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी हिस्सा लिया। सांसद संगीता यादव ने छात्राओं से स्वच्छता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। हमें स्वस्थ रहते हुए अपने स्किल्स को भी बढ़ाना होगा। संगीता यादव कुशीनगर के अन्य कई विद्यालयों में छात्राओं से संवाद करके जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान हजारों नैपकिन का विवरण किया गया।




    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728