Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


    पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध रोकने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना पीपीगंज की पुलिस द्वारा शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से कुल 1 जोड़ी सफेद धातु बिछिया व 1 जोड़ी झुमका पीली धातु के साथ अभियुक्ता मन्जू पत्नी विजय कुमार लोना निवासिनी ग्राम लाभापार थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर के पास बरामद किया गया जिसको मु0अ0सं0 0064/2024 धारा 379, 411 भा0द0सं0 के तहत प्रभा तिराहा कस्बा पीपीगंज से 7 मार्च को सायं 16:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अजीत कुमार यादव, का0 आकाश यादव, म0का0 रूची वर्मा मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728