Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सूबे के मुखिया ने किया सी बी जी प्लांट का लोकार्पण केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रहे मौजूद




    गोला गोरखपुर ।बांसगांव संदेश।
    गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर स्थित बंद पड़ी धुरियापार चीनी मिल परिसर के बगल में स्थापित165 करोड़ की लागत से 18 एकड़ भूमि में प्रतिदिन 20 मैट्रिक टन क्षमता वाली इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित   कम्प्रेस्ड बायो गैस  सी वी जी संयंत्र का लोकार्पण सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ एवम  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री  हरदीप सिंह पुरी द्वारा शुक्रवार को अपरान्ह बिधि बिधान के साथ किया गया। इस अवसर पर बांसगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान व विधायक चिल्लूपार  राजेश त्रिपाठी विधायक खजनी श्रीराम चौहान विधायक प्रदीप शुक्ला विधायक फतेहबहादुर सिंह विधायक विमलेश पासवान  जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जिलापंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला  सहित जनप्रतिनिधि के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्र के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने  लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज  शिव रात्रि का पर्व है।बड़े ही सौभाग्य का दिन है। कि इस इंडियनआयल कम्प्रेस्ड  बायो गैस संयंत्र  का शिलान्यास  मेरे द्वारा किया गया था और  आप लोगो के  आशिर्बाद से डबल इंजन की सरकार में जो जबाबदारी आप लोगो ने कंधे पर सौपा था पूरा करते हुएआज इस सी वी जी संयंत्र का  लोकार्पण का भी अवसर मुझे प्राप्त हुआ है।  मैं अपने को बड़ा ही सौभाग्यशाली समझता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  मोदी जी के प्रेरणा से  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी  द्वारा इस  प्लांट को देश के लिए समर्पित किया गया। इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता के तरफ से मोदी जी और पुरी जी को बधाई देता हूं। 30 बर्ष पूर्व चीनी मिल स्थापित हुई लेकिन गन्ना के अभाव में मात्र एक बर्ष चलकर बंद हो गयी। इस उदोग से दक्षिणांचल में आद्योगिकरण का शुभारंभ हुआ है। चार बर्ष पूर्व शिलान्यास अवसर पर आए थे तो  प्रकृति कोस रही थी और आज वही प्रकृति साथ दे रही है। यह क्षेत्र गीडा के अंतर्गत है।यहां उद्योग स्थापित होंगे।यहां के लोगो को अब रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।बाहर के लोग रोजगार के लिए यहां आएंगे। आम के आम गुटूलियोंके दाम वाली कहावत इस प्लांट के लग जाने से यहां के किसानों के लिए चरितार्थ होगा। आगे उन्होंने कहा कि*इस कॉम्प्लेक्स में पहले चरण में सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) और दूसरे चरण में एथेनाल का उत्पादन होना है। इंडियन ऑयल ने सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट का निर्माण धुरियापार चीनी मिल परिसर में 18 एकड़ भूमि पर 165 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश से किया है। इस प्लांट के निर्माण में 95 प्रतिशत स्थानीय सामग्री का उपयोग किया जाएगा। । 

    *प्रतिदिन 20 एमटी सीबीजी और 125 एमटी जैविक खाद का होगा उत्पादन*
    निर्धारित क्षमता पर प्लांट प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन कृषि अवशेष (धान का भूसी) 20 मीट्रिक टन प्रेसमड और 10 मीट्रिक टन मवेशियो के गोबर का उपयोग करेगा। बायोगैस प्लांट प्रतिदिन लगभग 20 मीट्रिक टन बायोगैस और 125 मीट्रिक टन जैविक खाद का उत्पादन करेगा। इस प्लांट की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओ में से एक विशेषता यह है कि यह प्रदूषण के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है तथा दूसरी विशेषता यह है कि इसमें लिक्विड डिस्चार्ज शून्य है। यहां उत्पादित बायोगैस को इस क्षेत्र के आसपास के स्थानीय इंडियन आयल पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचा  जायेगा। इससे गोरखपुर के आसपास के सीएनजी चालित वाहनों को ईधन उपलब्ध कराया जायेगा। 
    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री पुरी ने कहा कि देश बदल चुका है।नए भारत का नेतृत्व मोदी जी कर रहे है। किसानों नौवजवानो बेरोजगारों केसाथ साथदेश को उच्च  शिखर पर पहुचाने के लिए दिन रात  कार्य प्रधान मंत्री जी दवाई किया जा रहा है। इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित हो जाने से किसानों के लिए बरदान साबित होगा। सूबे के मुखिया योगी जी के नेतृव में मोदी जी के प्रेरणा से  प्रदेश का विकास हो रहा है। यह डबल इंजन की सरकार का देन है।
    *प्लांट के लिए जरूरी पराली से बढ़ेगी किसानों की आय*
    प्लांट के लिए जरूरी 70000 मीट्रिक टन पराली गोरखपुर के आसपास के 30-35 हजार किसानों के माध्यम से उनके खेतों से एकत्रित की जायेगी। पराली एकत्रण का यह कार्य न केवल किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक होगा, साथ ही पराली जलाने की समस्या से भी निजात मिलेगा। इसके साथ ही उत्पादन से वितरण तक विभिन्न प्रकार के रोजगार भी सृजित होंगे। सीबीजी प्लांट से उत्पादित जैविक खाद फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेगी।
    कार्यक्रम को विधायक राजेश त्रिपाठी सांसद कमलेश पासवान ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भा ज पा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।आई ओ सी एल के  चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने आभार ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728