Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ईद -उल- फितर पर एक दूसरे के गले मिल दी बधाई

    ईद-उल-फितर पर एक दूसरे के गले मिल दी बधाई



     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। सहजनवा तहसील अंतर्गत हरपुर कटसहरा समेत पूरे क्षेत्र में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं। इसके साथ ही नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं और एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं। ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। बुधवार शाम शव्वाल का चांद नजर आया जिससे यह पुष्टि हो गई कि गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है, जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है। ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग गले लगकर एक दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है। इसी वजह से ईद पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं। मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा या खीर को जरूर बनाया जाता है। इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए जाते हैं। सहजनवा तहसील अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सहजनवा, गांहासाडं, पिपरौली हरपुर,कटसहरा,मझौरा चेचुआपार,कबिसा, मियां पकड़ी सहित विभिन्न जगहों के मस्जिदों पर नमाज के लिए बड़ी जमात जुटी थी। लोगों ने मुल्क के अमन, चैन के लिए दुआ मांगी। मुस्लिम मोहल्लों में सजावट की गई है। बच्चों में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हरपुर-बुदहट थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय सहित पूरी पुलिस फोर्स काफी चौकन्नी रही, क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728