Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिलावट के खिलाफ अभियान चलाएगा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत


    मिलावट के खिलाफ अभियान चलाएगा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत    गोरखपुर                               दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ दिनेश बाहुदुर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में डॉ दिनेश बहादुर ने कहा की वर्तमान समय में मिलावटखोरी की समस्या प्रदेश में बढ़ती जा रही है एवं मिलावट खोर ज्यादा मुनाफा के चक्कर में प्रदेश के नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस मिलावट खोरी की समस्या में दूध में मिलावट भी प्रदेश की एक गंभीर समस्या है। इस संदर्भ में  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,गोरक्ष प्रांत के सभी जनपदों में जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। 
    इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री डॉ चंद्र भूषण तिवारी ने कहा की प्रांत के सभी जनपदों में दूध की मिलावट की समस्या को लेकर हम लोग सभी जनपदों में कार्य करेंगे और इस संदर्भ में हम लोग सभी जनपदों के जिलाधिकारी से मिलकर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेंगे।जैसे जिले में  दूध का उत्पादन का कितना है और मांग कितनी है। दूध में मिलावट के कारण जिले के नागरिक एवं बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।प्रत्येक जिले में वार्ड वार एवं तहसील वार जांच की व्यवस्था की जाए, जिससे की प्रदेश के नागरिकों को शुद्ध दूध उपलब्ध कराया जा सके।
    कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वर्ण जयंती सचिव डॉ पवन कुमार पाण्डेय ने प्रांत नेतृत्व को विश्वास दिलाते हुए कहा की हम इस स्वर्ण जयंती वर्ष में सभी जनपदों में ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्षों एवं सदस्यों की सहायता से 
    मुनाफा कमाने की आड़ में मिलावट करने वाले व्यापारियों की जांच हेतु जिलेवार पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी से बात करेंगे ,जिससे की मिलावटखोर खुल्लेआम मिलावट न कर सकें। मिलावट करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही का प्रावधान बनाया जाय, इस हेतु भी हम सभी लोग अपना प्रयास करेंगे। 
    प्रांत सचिव डॉ दिनेश पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा की जिले में हम लोगों का प्रयास होगा की दूध और खाद्य पदार्थों में हो रही व्यापक मिलावटखोरी से निपटने के लिए " विशेष सेल एवं फ्लाइंग स्कॉड" की रचना की जानी चाहिए ,जिससे की मिलावट करने वाले आसानी से पकड़े जाएं एवं उन्हें दंडित किया जा सके।
    उक्त कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्षेत्रीय  सह संगठन मंत्री डॉ ओंकार नाथ तिवारी ने गोरक्ष प्रांत के प्रयास की सराहना  करते हुए कहा की गोरक्ष प्रांत निश्चित तौर पर ग्राहकों के हित में कार्य कर रहा है। इस बैठक में डॉ अशोक चतुर्वेदी, राजेश दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।यह बातें पंकज पाण्डेय मीडिया प्रभारी गोरक्ष प्रांत ने बताई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728