Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुलिस कर्मी की बेटी ने सीबीएसई बोर्ड की परिक्षा में 95.6% अंक पाकर हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई

    पुलिस कर्मी की बेटी ने हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई


    पीपीगंज गोरखपुर। बॉस गांव संदेश। वाराणसी के निवासी आयुषी सिंह पुत्री उमेश कुमार सिंह कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत सफलता हासिल की है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा क्षेत्र वाराणसी में स्थित संबिम लहरतारा वाराणसी की छात्रा है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत 95.6 % अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


    सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आयुषी सिंह का हौसला अफजाई करने के लिए पास पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और सभी ने आयुषी सिंह को आशीर्वाद देकर उसका मनोबल बढ़ाया। वहीं संबिम लहरतारा वाराणसी की होनहार छात्र /छात्राओं ने कड़ी मेहनत करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। अपने घर से दूर वाराणसी में रहकर काफी मेहनत करके अच्छी शिक्षा हासिल करने के जनून को आयुषी सिंह ने अपने सफलता का रहस्य बताया है। आयुषी सिंह ने सभी को यह दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाय तो वह बेकार नहीं जाती। आपको बता दें कि आयुषी सिंह के पिता उमेश कुमार सिंह पुलिस विभाग पीपीगंज गोरखपुर थाना मे कार्यरत है माता विजयलक्ष्मी गृहणी हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर आयुषी सिंह ने अपने मन में ठान लिया था कि एक दिन मैं अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन करुंगा। आयुषी सिंह ने यह भी बताया कि जो हमे पढ़ाया गया है वह सत्य है। “खम ठोक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।” अगर ऐसी शिक्षा हमारे गुरुजनों ने हमे दी है तो हम इस बताए हुए रास्ते पर क्यों न चलें क्यों हमे इधर उधर भटकना पड़े? उसी रास्ते पर चलकर आज हमे यह मुकाम मिला और आज मैं सफल हो गया हूं।  आयुषी सिंह एक साधारण परिवार से होने के नाते सभी का दुख दर्द समझकर वह आगे बढ़कर सभी का सेवा करना चाहता है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।आयुषी सिंह की सफलता पर विद्यालय स्टॉफ ने उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728