Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति (आचार्य ब्रजेश)

    श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से होती है मोक्ष की प्राप्ति- आचार्य ब्रजेश 
    कुमार त्रिपाठी गगहा गोरखपुर
     बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत जी के महत्व की कथा सुनाते हुए कथावाचक आचार्य ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भागवत जी की कथा परम मोक्षदायनी है जब पिछले जन्म के पुण्य उदय होते हैं तो पितरों के आशीर्वाद प्राप्त होते हैं तभी भागवत जैसे सत्संग का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जब नारद जी के मन में असंतोष उत्पन्न हुआ तो सनद कुमारों ने भागवत कथा के माध्यम से नारद जी के चिंता को दूर किया था, उन्होंने कहा कि नैमिसार अरण्य की पावन भूमि पर अट्ठासी हजार विषयों का प्रतिनिधित्व करते हुए सौनत जी ने सूत जी से प्रश्न किया कि कलयुग में श्री कृष्ण के प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन क्या है। तब सूत जी ने इसी भागवत धर्म का उपदेश देते हुए कहा कि कलयुग में ज्ञान वैराग्य के साथ अगर भक्ति को प्राप्त करना है तो श्रीमद् भागवत कथा का आश्रय लेना पड़ेगा। भागवत कथा आत्मज्ञान प्रदान करने वाली है, भागवत कथा मोक्ष प्राप्ति, प्रीत पीड़ा निवासिनी, सौभाग्य प्राप्ति तथा हर प्रकार से जीवन को मंगलमय बनाती है, इसलिए कलयुग में सभी को भागवत जी के कथा का आश्रय लेना चाहिए।
    इस अवसर पर शिवदयाल सिंह, कृपा शंकर सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामदयाल सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह,उदित सिंह, प्रमोद शाही, सुमित सिंह, संजय सिंह, रामसागर सिंह, गोरखनाथ सिंह, राजपाल सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728