Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूरे देश मे चल रही है विचारधारा की लड़ाई - मल्लिकार्जुन खड़गे


    भाजपा बहुत ही घटिया व झूठी पार्टी - शिवपाल सिंह यादव



    कौड़ीराम गोरखपुर। बांसगांव संसदीय क्षेत्र के कौड़ीराम मे मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डबल इंजन सरकार की बात कहते हैं लेकिन एक इंजन फेल और एक डीरेल हो गईं है। कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक जो काम कर दिखाया है उसके मुकाबले डबल इंजन वाले कुछ नहीं कर सके। बीजेपी का काम सिर्फ कांग्रेस को गालियां देना है। सुबह उठते ही राम का नाम कम लेते हैं और कांग्रेस का नाम ज्यादा लेते हैं। कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रही है वह विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है।
    सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलने के साथ ही बेईमान है और भ्रष्ट भी है। यह लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। बांसगांव संसदीय क्षेत्र के कौड़ीराम मे सर्वोदय किसान इण्टर कालेज के मैदान मे  इंडिया गठबंधन के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी का क्षेत्र रहा है। उन्होंने चौरी चौरा का जिक्र करते हुए मदन मोहन मालवीय व बाबा राघव दास के नाम का जिक्र किया।  उन्होंने कहा कि यहां से तीन बार लगातार भाजपा ने जीत दर्ज किया था लेकिन यहां के सांसद ने सिर्फ अपना विकास किया। तीन बार भाजपा के सांसद रहे हैं लेकिन कोई विकास कार्य नही हुआ। इस बार यहां से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद को मौका देकर आप लोग देखिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे विचारधारा की लड़ाई है एक तरफ संघ की विचारधारा है वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरु की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा चार सौ पार का सपना देख रही है। पीएम द्वारा बार बार चार सौ पार कहा जा रहा है लेकिन हमें डर लगता है कि भाजपा वाले कहीं 600 पार न बोल दें। खड़गे यहीं नही रुके उन्होंने भाजपा के लोगों पर संविधान बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज देश मे कुछ है तो सबसे बड़ा संविधान व लोकतंत्र है। लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा। महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की पार्टी है। सभा  को संबोधित करते हुए सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इस चुनाव मे भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत ही घटिया व झूठी पार्टी है। शिवपाल यादव ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को भरपूर समर्थन मिला है जिससे भाजपा की हवाईयां उड़ी हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सात साल में एक भी विकास के कार्य नहीं किए गए हैं। इसी गोरखपुर क्षेत्र में हमने कई पक्के पुल बनवाए थे जिसमें सोहगौरा, करहकोल, सेमरा घाट  व बरहज में पुल बनवाया गया था। उन्होंने भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी कहा।उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में सिर्फ पर्चा लीक हुआ है एवं बेरोजगारों के साथ छल किया गया है। विपक्ष के सभी लोगों को एकजुट होने का संदेश देते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव निशान पंजे पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी के जमानत जप्त करने की बात कही। इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बांसगांव संसदीय सीट से एक बार मौका देने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत, सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व गठबंधन के  नेता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728