Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर का होनहार छात्र यश सिंह ने हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई

    गोरखपुर का होनहार छात्र यश सिंह ने हांसिल की कामयाबी,मिल रही बधाई



    पीपीगंज गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। गोरखपुर के निवासी यश सिंह पुत्र संतोष सिंह कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत सफलता हासिल की है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा क्षेत्र गोरखपुर में स्थित जेपी सनराइज गोरखनाथ स्कूल का छात्र है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा की बदौलत 90.2 % अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर यश सिंह का हौसला अफजाई करने के लिए पास पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और सभी ने यश सिंह को आशीर्वाद देकर उसका मनोबल बढ़ाया। वहीं जेपी सनराइज गोरखनाथ गोरखपुर की होनहार छात्र /छात्राओं ने कड़ी मेहनत करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। अपने घर से दूर गोरखपुर में रहकर काफी मेहनत करके अच्छी शिक्षा हासिल करने के जनून को यश सिंह ने अपने सफलता का रहस्य बताया है। यश सिंह ने सभी को यह दिखा दिया कि अगर मेहनत की जाय तो वह बेकार नहीं जाती। आपको बता दें कि यश सिंह के  पिता वरिष्ठ सहायक, कृषि विभाग, चरगाॅव, गोरखपुर, उप कृषि निदेशक (कृ.र.) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर कार्यालय मे कार्यरत है माता गृहणी हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर यश सिंह ने अपने मन में ठान लिया था कि एक दिन मैं अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन करुंगा। यश सिंह  ने यह भी बताया कि जो हमे पढ़ाया गया है वह सत्य है। “खम ठोक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।” अगर ऐसी शिक्षा हमारे गुरुजनों ने हमे दी है तो हम इस बताए हुए रास्ते पर क्यों न चलें क्यों हमे इधर उधर भटकना पड़े? उसी रास्ते पर चलकर आज हमे यह मुकाम मिला और आज मैं सफल हो गया हूं। यश सिंह एक साधारण परिवार से होने के नाते सभी का दुख दर्द समझकर वह आगे बढ़कर सभी का सेवा करना चाहता है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। यश सिंह की सफलता पर विद्यालय स्टॉफ ने उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728