Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

    हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार


    पीपीगंज, गोरखपुर। बॉस गांव संदेश।अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में थाना पीपीगंज की पुलिस द्वारा थाना पीपीगंज पर पंजीकृत मुअसं. 172/2024 धारा 147, 148, 149, 323,307,504,506 भादसं. से सम्बन्धित अभियुक्ता राजकुमारी पत्नी जगदीश निवासिनी जंगल बिहुली टोला लमोहिया थाना पीपीगंज व प्रियंका पुत्री जगदीश निवासिनी जंगल बिहुली टोला लमोहिया थाना पीपीगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। मालूम हो कि शनिवार को वादी मुकदमा के भाई व चचेरे भाई को लाठी, डण्डा व ईंट से मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वालों में उप निरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल सतबीर सिंह, महिला कांस्टेबल निरमा कुमारी थाना पीपीगंज ने गिरफ्तार किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728